फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल नहर का हेड रेगुलेटर निर्माण को खाली हुआ बैराज, टनकपुर पावर स्टेशन में बिजली उत्पाद बंद

विज्ञापन
क्लोजर के बाद टनकपुर बैराज का खाली हुआ डैम। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नेपाल के लिए बनाई जा रही नहर के हेड रेगुलेटर निर्माण के लिए मंगलवार से टनकपुर बैराज में क्लोजर शुरू हो गया है। यह 31 मार्च तक (52 दिन) जारी रहेगा। क्लोजर के साथ ही एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन में बिजली का उत्पादन भी बंद हो गया है। मंगलवार सुबह पांच बजे बैराज के डाउन स्ट्रीम गेट खोलकर डैम में जमा पानी नदी में छोड़ा गया। तटबंध में नहर के हेड रेगुलेटर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

नेपाल के साथ वर्ष 1991 में हुई संधि के तहत टनकपुर बैराज से नेपाल को जलापूर्ति के लिए भारत सरकार अपनी सीमा तक 1.2 किमी लंबी नहर बना रही है। टनकपुर बैराज डैम खाली रखने के लिए 52 दिन का क्लोजर घोषित किया गया है। इस अवधि में एनएचपीसी पावर स्टेशन में बिजली का उत्पादन ठप रहेगा। मंगलवार सुबह बैराज डैम का पानी खाली होने के बाद कार्यदायी संस्था ने हेड रेगुलेटर का निर्माण शुरू कर दिया है। पावर स्टेशन के महाप्रबंधक एसके शर्मा ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का जायजा लिया। महाप्रबंधक ने बताया कि क्लोजर अवधि में पावर स्टेशन और बैराज के रखरखाव संबंधी जरूरी कार्य भी कराए जाएंगे।
बंद रहा खनिज निकासी कार्य
टनकपुर (चंपावत)। शारदा बैराज का पानी खाली करने के लिए मंगलवार सुबह बैराज के डाउन स्ट्रीम गेट खोलने से शारदा में खनिज निकासी का कार्य बंद रहा। मां शारदा शक्तिमान ट्रक खनन यूनियन के अध्यक्ष आनंद सिंह महर अन्नी ने बताया कि बुधवार से खनिज निकासी का कार्य पूर्ववत सुचारु रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें