चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में मांदली के पास कई वर्ष से बंद कलमर्ट को खोल दिया गया। कलमर्ट के बंद होने से रोड पर जल भराव हो रहा था। इसे लेकर लोगों ने कई बार आवाज उठाई थी।
एनएच खंड के सहायक अभियंता एचसी पांडेय ने बताया कि यहां मांदली के पास के कलमर्ट को जेसीबी के जरिये खोल दिया गया है। इस कलमर्ट के खुलने से जल निकासी सुचारू हो सकेगी। वहीं अभी भी एनएच के किनारे चार और कलवर्ट बंद हैं। एनएच का कहना है कि इन कलवर्टो को खोलने की भी जल्द ही कार्यवाही की जाएगी। संवाद