फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट में झोलाछाप डाक्टर के अस्पताल को सील किया

विज्ञापन
बनबसा में एक क्लीनिक को सील करती प्रशासन की टीम। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
लोहाघाट/बनबसा (चंपावत)। प्रशासन की ओर से नगर और आसपास के क्षेत्रों में अपंजीकृत चिकित्सकों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रशासनिक टीम ने बनबसा के पांच और लोहाघाट नगर के एक अपंजीकृत चिकित्सक के अस्पताल को सील कर दिया है।
विज्ञापन

लोहाघाट के एसडीएम आरसी गौतम ने मंगलवार को नगर क्षेत्र का निरीक्षण किया। एसडीएम बताया कि नगर के स्टेशन बाजार में भगवत शरण सक्सेना ने अस्पताल खोला था। वह अस्पताल संचालन के पूरे दस्तावेज पेश नहीं किए गए। इसलिए अस्पताल को सील कर दिया गया। उन्होंने बताया कि विश्वास क्लीनिक में भी जांच की गई। मेडिकल स्टोर के दस्तावेज सही पाए गए हैं, हालांकि मेडिकल स्टोर स्वामी को उचित निर्देश दे दिए गए हैं। एसडीएम ने बताया कि छापेमारी अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार जारी रहेगा।
वहीं मंगलवार को प्रशासन की टीम ने बनबसा क्षेत्र के पांच क्लीनिकों की सील कर दिया। नायब तहसीलदार पींकी रानी के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने जांच की। रविवार को भी एसडीएम दयानंद सरस्वती एवं टनकपुर अस्पताल के अधीक्षक एसीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने बनबसा के छह क्लीनिकों को डिग्री एवं स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण प्रमाण दिखाने संबंधी नोटिस जारी किए थे। डिग्री एवं स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण संबंधी प्रमाण न दिखा पाने पर मंगलवार को मेघा डेंटल क्लीनिक, डॉ. धर्मवीर गंगवार का क्लीनिक, विश्वास क्लीनिक, हाइड्रोसिल क्लीनिक एवं प्रतिभा क्लीनिक को सील किया गया। जोशी क्लीनिक को आगामी दो दिनो में राज्य स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण कराने को कहा गया है। पंजीकरण होने तक क्लीनिक बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। सील पांचों क्लीनिक स्वामी वैध डिग्री, उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल समेत क्लीनिक एस्टेब्लिसमेंट एक्ट के तहत पंजीकरण प्रमाण नहीं दिखा पाए। प्रशासनिक टीम में नायब तहसीलदार के अलावा डॉ. दानिश, डॉ. जितेंद्र जोशी, आरएसआई अमर सिंह मंगला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें