फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की सफाई, पथ प्रकाश की व्यवस्था और बेहतर होगी

Sat, 29 Jun 2019 10:26 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में उपस्थित चेयरमैन विपीन कुमार, प्रभारी ईओ तहसीलदार खुशबू पांडेय और सभासदजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड की बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा नए वार्डों में पथ प्रकाश की व्यवस्था किए जाने का प्रस्ताव भी पास किया गया है। इसके लिए बोर्ड ने जरूरी उपकरण खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। शहर में पॉलिथीन का प्रयोग रोकने को जल्द जरूरी कार्रवाई भी शुरू होगी।  

विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा और प्रभारी ईओ तहसीलदार खुशबू पांडेय के संचालन में हुई बैठक में सफाई और पथ प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाए जाने की जरूरत पर बल दिया गया। सर्वसम्मति से तय हुआ है कि सफाई व्यवस्था के लिए जरूरी उपकरण और कीटनाशक दवाओं की खरीद की जाएगी। नालियों की सफाई के लिए मशीन खरीदने करने का फैसला लिया गया है।

बोर्ड ने नागरिकों से भी सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। सड़क पर कूड़ा फेंकते पकड़े जाने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना तय किया है। पॉलिथीन के प्रयोग पर प्रभावी अंकुश लगाने को व्यापक प्रचार-प्रसार और छापा मारने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। पालिका के नए वार्डों में पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए बिजली पोल और स्ट्रीट लाइटें लगाने, विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


शहर में पेयजल समस्या को देेखते हुए बोर्ड ने जल संस्थान से बीस हैंड पंप लगाने की मांग भी की है। बैठक में जेई लक्ष्मण सिंह बोहरा, सभासद हसीब अहमद, रईस अहमद, दीपक बेलवाल, पूजा, किशोर हर्बोला, सविता बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि प्रकाश पांडेय, विधायक प्रतिनिधि सुनील बाल्मीकि, वरिष्ठ लिपिक बसंतराज चंद मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें