लोहाघाट (चंपावत)। स्वास्थ्य कर्मियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर के चारों और सफाई करने के साथ भीतरी वार्डो, ओपीडी कक्षों, कार्यालय, दीवारों की सफाई कर चमका दिया।
रविवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आरपी खंडूरी के नेतृत्व में डॉक्टरों, फार्मेसिस्टों, आशा वर्कर्स और अन्य कर्मचारियों ने सुबह से ही स्वच्छता अभियान संचालित किया। स्वच्छता अभियान के तहत अस्पताल परिसर के चारों ओर उगी झाड़ियों, घास का कटान करने के साथ दीवारों में लोगों द्वारा की गई गुटका पीक, भीतरी वार्डों, फर्स की सफाई की।
सीएमओ का कहना था कि आए दिन अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान अस्पताल में गंदगी का मामला सामने आता है। सीएमओ ने कहा कि गंदगी से मरीजों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। कहा कि अब समय-समय पर अस्पताल में विशेष सफाई अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान में डॉ.सोनाली मंडल, डॉ.जुनैद, डॉ.रवींद्र बोहरा, डॉ.सतीश पांडेय, मुकुल राय, नवीन ओली, एलडी जोशी, संदीप वर्मा, हरीश, रंजना चंद, बबीता बिष्ट, बहादुर फिरमाल, दिनेश कुमार, दीपक बिष्ट, निर्मला पुनेठा, प्रियंका बहुगुणा, सावित्री राय, ब्रजमोहन डंगवाल आदि शामिल थे। ब्यूरो