प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर चंपावत के दीनदयाल उपाध्याय पार्क के बाहर सफाई करते भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के अवसर पर यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क और आसपास सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुडिय़ा, शंकरदत्त पांडेय, मुकेश महराना, कैलाश अधिकारी, मोहन अधिकारी, मणिप्रभा तिवारी, गुलशन अधिकारी, नारायण जोशी, बसंत तड़ागी, गिरीश जोशी, पारस महर, पूरन बिष्ट आदि मौजूद थे। बाद में केक काट पीएम मोदी के दीर्घ जीवन की कामना की गई।
स्वच्छता पखवाड़े में जिला अस्पताल में सफाई हुई
स्वच्छता सेवा पखवाड़े के अंतर्गत जिला अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की गई। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.आरके जोशी के नेतृत्व में सोमवार को डॉ.रवि, डॉ.अमित देवल, डॉ.राखी, डॉ.अरुण मिश्रा, डॉ.शोभित तिवारी आदि ने कूड़े का निस्तारण किया।