फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वान परिसर में उगी झाडिय़ों को देख बिफरे डीएम

विज्ञापन
चंपावत विकास भवन परिसर में सफाई अभियान चलाते जिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडेय। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय के नेतृत्व में शनिवार को शाम तीन बजे जिला कार्यालय और विकास भवन में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वान परिसर में उगी झाड़ियां और नालियों में गंदगी देख डीएम बिफर पड़े।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आगामी सफाई अभियान और निरीक्षण के दौरान किसी भी कार्यालय के अंदर और परिसर में गंदगी पाई गई तो संबंधित विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी मानते हुए पूरे परिसर की उनसे सफाई कराई जाएगी।
उन्होंने एसडीएम अनिल गर्ब्याल, परियोजना निदेशक डीआरडीए एचजी भट्ट, सीडीओ आरसी पुरोहित, आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय सहित सभी अधिकारियों को प्रत्येक माह के चौथे शनिवार को सामूहिक रूप से परिसर के आसपास, परिसर के पीछे भी व्यापक सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग परिसर के पीछे व्यापक स्तर पर झाड़ियां उगी होने पर डीएम नाराज दिखे और पीछे का गेट खुलवाकर सफाई अभियान चलाया। सफाई अभियान के दौरान जिला कार्यालय परिसर, विकास भवन परिसर, आपदा एवं स्वान परिसर, शिक्षा परिसर के सफाई अभियान में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने भागीदारी की।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक सत्यनारायण, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जीडी पांडेय, आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय सहित सभी विभागों के कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें