फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर चलाया सफाई अभियान

Sun, 22 May 2016 10:33 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर चलाया सफाई अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान के तहत इन दिनों एसएसबी सफाई अभियान चला रही है। एसएसबी ने अपनी बीओपी के अलावा भारत-नेपाल सीमा पर भी सफाई अभियान चलाया। जवानों ने भारत-नेपाल के बीच आवाजाही करने वाले नागरिकों को भी स्वच्छता के बारे में बता अभियान में जुटने की अपील की। 
विज्ञापन


एसएसबी 57 वीं वाहिनी के कमांडेंट केसी राना के निर्देश पर इन दिनों एसएसबी जवान स्वच्छ भारत अभियान के तहत अपने आसपास क्षेत्र की सफाई में जुटे हैं। बनबसा स्थित ए कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट गौतम सागर के नेतृत्व में रविवार को जवानों ने भारत-नेपाल सीमा के अलावा, प्रस्तावित स्वागत द्वार क्षेत्र, कस्टम क्षेत्र, शारदा तट पर सफाई अभियान चलाया।

एसएसबी जवानों ने अपने अधिकारियों के साथ भारत नेपाल के बीच आवाजाही करने वाले लोगों को भी सफाई का महत्व समझा अंतरराष्ट्रीय मार्ग पर कूड़ा न फेंकने को कहा गया। असिसटेंट कमांडेंट सागर ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान पखवाड़ा आगामी 31 मई तक जारी रहेगा। इस मौके पर कंपनी के इंस्पेक्टर सी मगेश, एसआई पूनम सुरीन, मनोज बोरागिनांव, जगदीश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें