फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथियों के झुंड ने फिर मचाया उत्पात

विज्ञापन
टनकपुर के थ्वालखेड़ा में हाथियों के झुंड द्वारा तोड़ा गया वन्यजीवों को भगाने के लिए लगाया गया सो? - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
पूर्णागिरि मार्ग के जंगल से लगे गांवों में हाथियों के झुंड का उत्पात थम नहीं रहा है। शुक्रवार रात हाथियों ने फिर थ्वालखेड़ा गांव में एक ग्रामीण की रसोई की झाला तहस-नहस कर किया है। वहीं वन विभाग की ओर से वन्यजीवों को भगाने के लिए लगाया गया सोलर हूटर भी तोड़ दिया। हाथियों के हमलावर तेवर से ग्रामीणों में भय है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में हाथी आए दिन गांवों में घुसकर ग्रामीणों के खेतों में फसल और संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक हाथियों के झुंड में करीब आठ से दस हाथी शामिल हैं। शुक्रवार रात थ्वालखेड़ा गांव में घुसे हाथियों ने गंगा सिंह की रसोई का झाला तोड़कर अंदर रखे बर्तन, गैस चूल्हा और राशन को तहस-नहस कर दिया।
हाथियों ने पास में ही फतेह सिंह के खेत में वन विभाग की ओर से वन्यजीवों को भगाने के लिए लगाया गया सोलर हूटर भी तोड़ डाला। सूचना पर शनिवार सुबह मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने क्षति का आंकलन
विज्ञापन

किया। वन दरोगा मुनीश राणा ने बताया कि क्षति की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। इधर निवर्तमान ग्राम प्रधान सुंदर सिंह बोहरा, सुरेश सिंह महर, बची सिंह महर, पान सिंह आदि ने वन विभाग से गांवों में हाथियों की दस्तक रोकने को जल्द कारगर कदम उठाने की मांग की है।

थ्वालखेड़ा में हाथियों के झुंड द्वारा तहस-नहस किया गया रसोई का झाला और सामान।- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें