चंपावत। चंपावत जिले में शराब की सभी दुकानों का आवंटन हो गया है। बृहस्पतिवार को चंपावत की विदेशी शराब की दुकान के आवंटन के साथ जिले की सभी 15 दुकानों का आवंटन हो गया है। चंपावत शत-प्रतिशत दुकानों के आंवटन वाला प्रदेश का पहला जिला बन गया है।
जिला आबकारी अधिकारी तपन कुमार पांडेय ने बताया कि अब तक दैनिक आधार पर संचालित चंपावत की विदेशी शराब की दुकान का बृहस्पतिवार को शत-प्रतिशत राशि में आवंटन हो गया है। जिले की शेष 14 दुकानों का आवंटन इस माह के शुरू में हो चुका है। अब चंपावत जिले की देशी और विदेशी शराब की 15 दुकानों से 64.45 करोड़ के सापेक्ष 63.66 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा।