फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत की कंचन, पिथौरागढ़ के विदित का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज

Thu, 27 Apr 2023 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत की कंचन मेहता और पिथौरागढ़ के विदित जोशी का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हुआ। - फोटो : चंपावत की कंचन मेहता और पिथौरागढ़ के विदित जोशी का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हुआ।
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के शांत बाजार निवासी कंचन मेहता और पिथौरागढ़ सिनेमा लाइन निवासी विदित जोशी ने संगीत के क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल किया है। उन्होंने लखनऊ के संगीत नाटक एकेडमी में मंचकृति समिति की ओर से आयोजित हास्य नाटकों की श्रृंखला थर्टी डेज थर्टी प्लेज में संगीत देकर इंडिया बुक ऑफ वर्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करवाया है। कंचन मेहता ने तबला-ढोलक और विदित जोशी ने संगीत निर्देशन, गायन, हारमोनियम और कीबोर्ड से संगीत देकर नाटकों का स्तर बढ़ाया। वर्तमान में भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय लखनऊ से कंचन मेहता एमपीए (तबला) और विदित जोशी एमपीए (गायन) शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। दोनों ही अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हैं। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें