फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मार्च माह का वेतन न मिलने पर शिक्षक-कर्मचारियों में रोष

Mon, 17 Apr 2023 10:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। मार्च का वेेतन नहीं मिलने पर शिक्षकों, कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज बाराकोट में उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी के नेतृत्व में वेतन के लिए शिक्षकों-कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। अध्यक्ष जोशी ने कहा कि अप्रैल महीने के 17 दिन बीत जाने के बाद भी सरकारी शिक्षकों और कार्मिकों को वेतन नहीं मिल पाया है। वेतन न मिलने से उनके घर की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। जोशी ने बताया कि फरवरी के वेतन से आयकर की अवशेष कटौती हो जाने के बाद कुछ नहीं बचता है। मार्च का वेतन वर्तमान तक आहरित नहीं हो पाया है। यही हाल पेंशनरों का भी है। बच्चों की कॉपी किताब माता-पिता की दवाएं, घर के जरूरी सामान के लिए सरकारी कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहां भूपेंद्र प्रसाद, आशीष ओली, अर्जुन सिंह छतोला, पिंकी आर्य, पूनम भट्ट, माधवानंद जोशी, विनोद कुमार सिंह, अतुल नाथ, दीपक रावत, भगवानदास वर्मा, नारायण राम कालाकोटी, मकर सिंह बोहरा, हरचरन, रेवती आदि थे। इधर सीईओ आरसी पुरोहित ने कहा कि वेतन मद में इस साल का बजट अभी नहीं आया है। बजट आते ही वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें