फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: एटीएम की सुविधा के लिए लगानी पड़ रही दौड़

Wed, 10 May 2023 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। लधिया घाटी क्षेत्र में एटीएम की सुविधा नहीं है। इस वजह से क्षेत्रीय लोगों के अलावा रीठा साहिब गुरुद्वारा आने वाले तीर्थयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने रीठा साहिब और भिंगराड़ा क्षेत्र में एटीएम लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

लधिया घाटी के रीठा साहिब और भिंगराड़ा में एक-एक बैंक है लेकिन एटीएम कहीं नहीं है। चौड़ापित्ता, चौड़ामेहता, परेवा, धरसौ, बिनवालगांव, गोलडांडा, रमक, मंगललेख, वारसी, कुल्यालगांव, मछियाड़, साल, टांण, तलाड़ी, ककनई, डांडा, बुड़म, वैला, चल्थियां, गड्यूड़ा, भिंगराड़ा, खरही गांव के सात हजार लोगों को एटीएम से रकम निकालने के लिए 45 से 61 किलोमीटर की दूरी लांघ लोहाघाट, अमोड़ी या टनकपुर जाना पड़ता है। गुरुद्वारे की वजह से रीठासाहिब में देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले लोगों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने नेटवर्क की दिक्कत दूर कर एटीएम खुलवाने की मांग की है।
रीठा साहिब में लगा एटीएम एक निजी कंपनी ने लगाया था। मोबाइल नेटवर्क की दिक्कत से इसका उपयोग नहीं हो सका था। बाद में कंपनी ने एटीएम हटा लिया।
प्रवीण गर्ब्याल, लीड बैंक प्रबंधक, चंपावत।
एक सप्ताह से काम नहीं कर रहा कलक्ट्रेट के पास का एटीएम
चंपावत। कलक्ट्रेट के पास का एटीएम एक सप्ताह से काम नहीं कर रहा है। लोगों का कहना है कि एटीएम की स्क्रीन में ऑफ लाइन लिखा आ रहा है। इसके चलते कर्मचारी-अधिकारियों के अलावा आसपास के क्षेत्र के लोगों को भी रुपये निकालने में दिक्कत आ रही है। लीड बैंक प्रबंधक प्रवीण गर्ब्याल का कहना है कि एटीएम की खराबी को ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार तक एटीएम का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें