फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सुंई डुंगरी-कोलीढेक मार्ग का कार्य बंद करने पर भड़के ग्रामीण

Fri, 05 May 2023 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट में कोलीढेक-सुंई डुंगरी मोटर मार्ग में डामरीकरण की मांग को लेकर नारेबाजी करते ग्रामीण।
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के सुंई डुंगरी-कोलीढेक मार्ग को ठेकेदार की ओर से अधूरा छोड़े जाने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग के लिए किया। जल्द मार्ग का कार्य पूरा न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को एडवोकेट सुधीर चतुर्वेदी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कहा कि करीब ढाई किमी लंबी कोलीढेक-सुई डुंगरी मार्ग पर पूर्व में दो किमी तक मार्ग का डामरीकरण पूरा हो गया था। आधा किमी मार्ग में काम बंद था। लोनिवि की ओर से अधूरे कार्य को पूरा कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया करने के बाद ठेकेदार ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार ने 500 मीटर मार्ग पर पत्थर बिछाने के साथ जगह-जगह स्क्रबर खोद दिए हैं। उसके बाद करीब 25 दिनों से काम बंद कर दिया गया है जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार ने सुंई डुंगरी तोक में सड़क के बीचों बीच स्क्रबर खोदकर मार्ग अवरूद्ध कर दिया है। ग्रामीणों ने लोनिवि से जल्द अधूरे निर्माण कार्य को पूरा कराने की मांग की है। जल्द मार्ग का निर्माण कार्य शुरू न करने पर डीएम कार्यालय में धरना देने की चेतावनी दी। वहां मोहन चौबे, मनोज चौबे, ऋतिक कुमार, प्रियांशु, सरपंच ममता बिष्ट, नवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें