Civic aminities- people face problems.
- फोटो : Civic aminities- people face problems.
लोहाघाट (चंपावत)। किसानों ने सरकार पर कृषि ऋण सब्सिडी में भेदभाव का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है। नाराज किसानों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर समान रूप से किसानों को कृषि ऋण सब्सिडी बांटने की मांग की। किसानों ने कृषि ऋण सब्सिडी में संशोधन नहीं किए जाने पर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के प्रतिनिधि होशियार सिंह बोहरा के नेतृत्व में किसानों ने बाराकोट बाजार और गल्लागांव में सरकार पर ऋण सब्सिडी में लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के किसानों के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। बृहस्पतिवार को बाराकोट के गल्लागांव और बाराकोट बाजार में किसानों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि जिले में कृषि ऋण सब्सिडी में भी भेदभाव किया जा रहा है। चंपावत विधानसभा क्षेत्र के सूखीढांग आदि समितियों में 51 प्रतिशत अंशदान दिया जा रहा है हीं लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के बाराकोट ब्लाक की समिति में किसानों को नौ प्रतिशत अंशदान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।
उन्होंने चंपावत विधानसभा के बराबर अंशदान देने की मांग की। बोहरा ने कहा छोटे-छोटे किसान समितियों के माध्यम से ऋण लेकर अपनी आजीविका चला रहे हैं। सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने जल्द किसानों के समस्या का समाधान करने की मांग की। ऐसा न होने पर किसान आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर जगदीश सिंह, रमेश सिंह, दयाकिशन, त्रिभुवन सिंह,उमेद सिंह,राम सिंह, पार्वती देवी,हीरा देवी, जानकी देवी आदि मौजूद रही।
फोटो 27 एलएचजी 01 पी।