फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण में ठेंगे पर पर्यावरण

विज्ञापन
ट्रंचिंग ग्राउंड न होने से बनबसा में इस तरह वन भूमि में डंप किया जा रहा है कूड़ा। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
जिले के प्रवेशद्वार बनबसा को नगर पंचायत बने हुए पांच साल से अधिक का समय हो गया है, मगर यहां कूड़ा निस्तारण जैसी बुनियादी समस्या का अभी तक समाधान नहीं हो सका है। ट्रंचिंग ग्राउंड बनना तो दूर, अभी इसके लिए जमीन तक फाइनल नहीं हो सकी है। कूड़ेे का निस्तारण जंगल में किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण और वन संपदा पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

बनबसा नगर के रोजाना औसतन दो टन कूड़े का जैविक-अजैविक कूड़े का निस्तारण वन भूमि में किया जा रहा है। इसके चलते जंगल और पर्यावरण पर तो असर पड़ ही रहा है, नगर की खूबसूरती पर भी ग्रहण लग रहा है। नगर पंचायत के प्रभारी अधिशासी अधिकारी डा. सुबोध रंजन का कहना है कि ट्रंचिंग ग्राउंड न होने से कूड़ा निस्तारण की ये नितांत अस्थाई व्यवस्था है। बनबसा में चूना भट्टा के नजदीक ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने का प्रस्ताव है। इसको मंजूरी मिलने के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अलबत्ता ग्रामीण इस स्थान पर एतराज जता रहे हैं।
ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए चूना भट्टा का चयन एकदम गलत है। यह स्थान डिग्री कॉलेज, जीजीआईसी, अस्पताल सहित कई कार्यालयों के नजदीक है। ट्रंचिंग ग्राउंड का निर्माण आबादी से दूर किया जाना चाहिए। डॉ. जनक चंद
विज्ञापन

ट्रंचिंग ग्राउंड न होने से कूड़ा निस्तारण करना पंचायत के लिए चुनौती बन रहा है। मजबूरी में पंचायत जंगल के पास कूड़ा डाल रही है। ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए प्रयास जारी है। इस बावत प्रदेश शासन को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

रेणु अग्रवाल, अध्यक्ष, नगर पंचायत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें