फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीनदयाल पार्क को भी हराभरा नहीं कर सकी पालिका

विज्ञापन
गोरलचौड़ वार्ड के रास्तों के हाल। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
गोरलचौड़ वार्ड की पहचान इंसाफ के मंदिर गोरलदेव मंदिर से है लेकिन यह वार्ड कोई आदर्श नहीं बना पा रहा है। इस वार्ड में अन्य वार्डों की तरह कई समस्याएं हैं। तंग सड़क इस वार्ड के लोगों की आवाजाही में परेशानी बनी हुई है। वहीं खुली नाली से लोग दुर्गंध से दो-चार हैं लेकिन सबसे बुरे हाल यहां के इकलौते दीनदयाल पार्क के हैं। पालिका सैलानियों को लुभाने के लिए इस पार्क को हराभरा नहीं बना सकी।
विज्ञापन

गोरलचौड़ वार्ड में गोरलचौड़ मैदान, ऊर्जा निगम, पूर्व सैनिक कल्याण, वन, लोनिवि एसई व खंड कार्यालय के अलावा चंपावत का नगर पालिका दफ्तर है। तमाम अहम कार्यालयों के बावजूद यहां संकरी सड़क है।
अधिकतर जगह खुली नाली होने से सफाई के हाल ठीक नहीं हैं। स्ट्रीट लाइट तो लगी हैं लेकिन काफी लाइटें लगने के कुछ समय बाद खराब हो गईं। इस वार्ड में भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम एक पार्क बना है। पार्क में मूर्ति तो लगी है लेकिन पार्क की हालत बेहद खराब है। सैलानियों को लुभाने के लिए पार्क में न हरियाली है और न ही किसी तरह की खूबसूरती है।
विज्ञापन

गोरलचौड़ वार्ड को चमकाने के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं। वर्षों से लटके कई महत्वपूर्ण रास्ते बनाए गए हैं। आगे भी विकास की योजनाएं बनाई जा रही हैं। कविता गोस्वामी, सभासद।
गोरलचौड़ वार्ड में सबसे ज्यादा जरूरत रास्तों को चौड़ा करने की है। संकरी सड़क की वजह से आवाजाही की दिक्कत के साथ जोखिम भी बना रहता है। रितु रावल।
इस वार्ड में सफाई की कमी है। ज्यादातर जगह नालियां खुली हैं। नालियों को ढकने के लिए सड़कों के ऊपर स्लैब बनाया जाना चाहिए ताकि वार्ड को गंदगी से निजात मिल सके। पूरन चंद्र थ्वाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें