फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रुप सचिव भर्ती में विज्ञान विषय की अनिवार्यता खत्म करें

विज्ञापन
लोहाघाट में विधायक पूरन सिंह फर्त्याल को ज्ञापन सौंपते दुग्ध संघ के उपाध्यक्ष मोहन पाटनी। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
दुग्ध संघ समितियों के सचिवों ने ग्रुप सचिव भर्ती में विज्ञान विषय की अनिवार्यता को खत्म करने और अन्य पदों पर सचिवों को वरीयता देने की मांग को लेकर दुग्ध मंत्री को संबोधित ज्ञापन विधायक को सौंपा। चेतावनी दी कि यदि ग्रुप सचिव पद के लिए विज्ञान की अनिवार्यता समाप्त नहीं की गई तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

दुग्ध संघ के उपाध्यक्ष मोहन चंद्र पाटनी के नेतृत्व में दुग्ध मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को भेजे गए ज्ञापन में कहा कि दुग्ध संघ ने ग्रुप सचिव भर्ती में विज्ञान विषय को अनिवार्य करने का फरमान सुनाया है। इससे वर्षों से कार्य कर रहे सचिव बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि भर्ती के लिए रसायन विज्ञान मांगा जा रहा है।
उन्होंने रसायन विज्ञान की बाध्यता को खत्म कर पूर्व की तरह सामान्य विषय रखने की मांग और अन्य सभी पदों पर सचिवों को प्रथम वरीयता देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेेंगे। वहां पंकज पुजारी, पुष्कर धामी, मोहन विश्वकर्मा, केएस माहरा, संजय चतुर्वेद्ी, पूरन, पवन पांडेय, रमेश चंद्र, महेश पंगरिया, नाथ सिंह बोहरा, आन सिंह देव, दरबान मनराल आदि थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें