फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरमैन न होने से रोडवेज बसों का नहीं हो रहा है रखरखाव

विज्ञापन
लोहाघाट वर्कशॉप में खराब हाल में खड़ी रोडवेज बसें। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
लोहाघाट डिपो में फोरमैन न होने के कारण यहां की बसों का समय से रखरखाव नहीं हो पा रहा है। सात माह पूर्व यहां के फोरमैन दीपक ज्याला का पिथौरागढ़ डिपो के सीनियर फोरमैन पद पर तबादला होने के बाद उनके स्थान पर अभी तक मुख्यालय से कोई नियुक्ति नहीं की गई है। डिपो की 40 बसों का रखरखाव न होने से बसें गंतव्य तक पहुंचेंगी या नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं है।
विज्ञापन

रोडवेज के वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी भुवन आर्या का कहना है कि फोरमैन के अभाव के कारण काफी दिक्कतें हो रही हैं। कार्यशाला में प्रशासनिक नियंत्रण भी प्रभावित हो रहा है। हालांकि डिपो की आय पर अभी कोई फर्क नहीं पड़ा है।
रखरखाव के अभाव में डिपो की दो बसें लोहाघाट और दो बसें क्षेत्रीय कार्यशाला टनकपुर में खड़ी हैं। डिपो को 10 नई बसें मिलने के बाद फोरमैन की समस्या के साथ 17 परिचालक और नौ चालकों की कमी हो गई है। आने वाले दो माह में डिपो में कुछ बसेें अपना निर्धारित मायलेज पूरा कर पर्वतीय मार्गों पर संचालन योग्य नहीं रहेेगी।
विज्ञापन

जल्द पदोन्नति पर भेजा जाएगा फोरमैन
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज के जनरल मैनेजर टेक्निकल दीपक जैन ने फोन पर बताया कि लोहाघाट डिपो में जल्द पदोन्नति पर फोरमैन को भेजा जाएगा। फिलहाल सप्ताह में दो दिन पिथौरागढ़ के सीनियर फोरमैन दीपक ज्याला और तीन दिन जूनियर फोरमैन रमेश रावत को लोहाघाट कार्यशाला में योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें