फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर छात्रावास में नहीं मिल रहा अच्छा खानपान

विज्ञापन
लोहाघाट के डॉ.अांबेडकर छात्रावास की बदहाली के विरोध में प्रदर्शन करते छात्रावास के छात्र। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय छात्रावास के छात्रों ने छात्रावास में दिक्कतों का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को प्रदर्शन किया। कहा कि अगर छात्रावास की व्यवस्था में जल्द सुधार न हुआ तो वे आचार संहिता खत्म होने के बाद आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित डॉ. आंबेडकर छात्रावास में लोहाघाट के विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले 48 छात्रों को निशुल्क आवास और भोजन की सुविधा मिलती है। छात्रावास के छात्रों का आरोप है कि उन्हें मिलने वाले भोजन में कई तरह की खामियां हैं।
उन्होंने भोजन बासी होने, नाश्ते की गुणवत्ता ठीक नहीं होने, साफ-सफाई की कमी, छात्रों के साथ अच्छा बर्ताव नहीं करने का आरोप लगाया है। छात्रों का कहना है कि कई बार इन समस्याओं की जानकारी देने के बावजूद उनकी कोई सुध नहीं ली गई।
विज्ञापन

इधर अंबेडकर छात्रावास के प्रभारी एमडी भट्ट का कहना है कि वे चुनाव की ड्यूटी में है। उन्हें छात्रों के प्रदर्शन की जानकारी नहीं है। विभाग छात्रों से वार्ता कर समस्याओं का समाधान करेगा। वैसे भोजन और नाश्ते के लिए 69 रुपये रोजाना के हिसाब से दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें