फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएफसी लाइन कटने से 18 घंटे ठप रही बीएसएनएल सेवा

विज्ञापन
लोहाघाट में कटी बीएसएनएल की ओएफसी लाइन को जोड़ते अल्मोड़ा से आई तकनीकि टीम के सदस्य। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
एक निजी कंपनी की ओर से नगर के डाकबंगला रोड पर जेसीबी से नाली खोदने के दौरान बीएसएनएल की ओएफसी ध्वस्त हो गई जिसके चलते करीब 18 घंटे बीएसएनएल सेवा बाधित रही।
विज्ञापन

इस कारण बैंकों, सरकारी कार्यालयों, पोस्ट ऑफिस, निजी संस्थानों का कामकाज ठप रहा। अल्मोड़ा से आई टीम ने लाइन सही कर सेवा सुचारु की।
बीएसएनएल के जेटीओ विजय बहादुर ने कहा कि डाकबंगला रोड पर एक निजी कंपनी की ओर से जेसीबी से नाली खोदी जा रही थी। इसी दौरान रविवार रात करीब 9.30 बजे बीएसएनएल की ओएफसी काट दी गई जिससे लोहाघाट, चंपावत, पाटी, बाराकोट, खेतीखान, रीठासाहिब आदि क्षेत्रों की बीएसनएल सेवा ठप हो गई।
बताया कि सूचना के बाद अल्मोड़ा से तकनीकी इंजीनियरों की टीम को बुलाकर सोमवार शाम करीब 3.30 बजे सेवा बहाल कर दी गई। लोगों ने जेसीबी से खुदाई के दौरान ओएफसी काटने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें