फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े के विरोध में क्रमिक अनशन सातवें दिन भी जारी

विज्ञापन
ट्रंचिंग ग्राउंड हटाने की मांग को लेकर क्रमिक अनशन बैठे कलीगांव के ग्रामीण। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
ग्रामीणोंनगर पंचायत द्वारा फर्नहिल में निर्माणाधीन ट्रंचिंग ग्राउंड को हटाने की मांग को लेकर कलीगांव के लोगों का विरोध थम नहीं रहा है। कूड़े के विरोध में ग्रामीणों का क्रमिक अनशन सातवें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने मांग पूरी न होने तक क्रमिक अनशन जारी रखने के साथ पंचायतीराज चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत और प्रशासन की ओर से समय-समय पर ग्रामीणों से कूड़ा निस्तारण के लिए समझौता होने की बात कही जा रही है जो पूर्णतया गलत है। ग्रामीणों की ओर से किसी भी व्यक्ति को अपना प्रतिनिधि नहीं बनाया गया है। लोहाघाट नगर में रहने वाले दो-तीन लोगों को कलीगांव की ओर प्रतिनिधि बताकर समझौते की बातें फैलाई जा रही हैं।
उनका कहना है कि यदि प्रशासन से कोई भी वार्ता होगी तो सभी ग्रामीणों के साथ होगी। सोमवार को क्रमिक अनशन पर पूर्व ग्राम प्रधान दिनेश पुजारी, निवर्तमान ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता, प्रदीप राय, रमेश सिंह मेहता, डीएस पुजारी, भुवन मेहता, त्रिभुवन पुजारी, अनिल पुजारी, महेश मेहता, मदन पुजारी बैठे।
विज्ञापन

सीमांकन के बाद चहारदीवारी निर्माण का कार्य शुरू
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पंचायत ने फर्नहिल में वन विभाग की ओर से सीमांकन किए जाने के बाद चहारदीवारी निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। पंचायत ने ट्रंचिंग ग्राउंड का निर्माण कार्य ग्रामीण निर्माण विभाग को सौंप दिया है। चेयरमैन गोविंद वर्मा ने बताया कि सोमवार को ट्रंचिंग ग्राउंड में करीब 70 मीटर तक लोहे के पाइप चहारदीवारी लगाने के लिए लगा दिए हैं।
बताया कि अस्थायी रूप से जमीन से दो फीट नीचे और 11 फीट ऊंची टिन की चहारदीवारी बनाई जा रही है। साथ ही एक मुख्य गेट का निर्माण किया जा रहा है जिससे जंगली, पालतू व लावारिस जानवर ट्रंचिंग ग्राउंड में प्रवेश न कर सकें। नगर पंचायत को 20 नाली भूमि ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए 30 साल के लिए लीज पर शासन की ओर से दी गई जिसके लिए 1.20 करोड़ रुपये से डीपीआर स्वीकृत होने के बाद पहली किस्त के तौर पर 32 लाख रुपये मिल चुके हैं। इस दौरान जेई निधि चौहान, सुमित गड़कोटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें