फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नागरिक कर सकेंगे सार्वजनिक संपत्ति का उपयोग

Fri, 17 Nov 2023 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। कार्यालय अवधि के बाद सार्वजनिक संपत्ति का नागरिक उपयोग कर सकेंगे। शासन के निर्देश पर जिला स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। जिला सभागार में हुई बैठक में डीएम ने बताया कि शासन की मंशा है कि जो भी सरकारी परिसंपत्तियां, भवन आदि हैं और उपयोग में नहीं आ रही हैं या कार्यालय अवधि के उपरांत सार्वजनिक उपयोग में आ सकती हैं, उन परिसंपत्तियों को सार्वजनिक अथवा जनता की सुविधा अनुसार उपयोग में लाया जा सकेगा। डीएम ने कहा कि विभिन्न परिसंपत्तियों जैसे सरकारी विद्यालय, खेल मैदान, कृषि औद्यानिक फॉर्म, विकासखंड स्तर पर खाली पड़े भवन, विभिन्न कार्यालयों के बैठक कक्ष आदि का उपयोग कार्यालय अवधि के उपरांत सार्वजनिक हित में किया जा सकता है। बैठक में समिति सदस्य श्याम नारायण पांडेय, शंकर दत्त पांडेय, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम टनकपुर आकाश जोशी, वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल, अपर परियोजना निदेशक विम्मी जोशी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें