फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत जिले में 5200 हेक्टेयर में होगी दालचीनी की खेती

Sat, 13 Dec 2025 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास खंड लोहाघाट के खतेड़ा गांव में सगंध पौधा केंद्र (कैप) सेटेलाइट सेंटर का वर्चुअल शिलान्यास किया। ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी की अध्यक्षता और रमेश चंद्र पंत के संचालन में विकास खंड सभागार लोहाघाट में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

सगंध पौधा केंद्र के तकनीकी अधिकारी शंकर लाल सागर ने बताया कि देहरादून से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खतेड़ा कैप सेटेलाइट सेंटर का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि चंपावत जिले में 5,200 हेक्टेयर क्षेत्रफल में दालचीनी की खेती की जाएगी। उन्होंने बताया कि खतेड़ा कैप केंद्र में उन्नत प्रजाति पौधों को पूरी गुणवत्ता के साथ किया जाएगा। किसानों को दालचीनी की खेती का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने कृषकों को नर्सरी विकास प्रसंस्करण सुविधा, मार्केटिंग, ब्रांडिंग, पैकेजिंग सामग्री के लिए दिए जाने वाले अनुदानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेटेलाइट सेंटर खतेड़ा दालचीनी आधारित कैप का एक उत्कृष्ट मॉडल होगा, जहां पर ऐरोमा टूरिज्म को बढ़ाया दिया जाएगा। सेटेलाइट केंद्र में आने वाले पर्यटकों के भ्रमण के दौरान एक ही स्थान पर सगंध कृषिकरण, नर्सरी विकास फसल प्रबंधन, न्यूनतम समर्थन मूल्य आदि की जानकारी प्रदान की जाएगी। मास्टर ट्रेनर नीवन चंद्र कफल्टिया ने किसानों को दालचीनी उत्पादन की महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इस दौरान ब्लाॅक प्रमुख महेंद्र ढेक, सीडीओ डॉ. जीएस खाती, सीएओ धनपत कुमार, डीएचओ हरीश लाल कोहली, बीडीओ कवींद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें