फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद भी नहीं खुला चूलागांव मोटर मार्ग

विज्ञापन
मलबे से लंबे समय से बंद कामाज्यूला से चुलागांव मोटर मार्ग। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। बाराकोट ब्लाक में पांच दिन से बंद पड़ा कामाज्यूला से चूलागांव मोटर मार्ग अभी तक सुचारु नहीं हो पाया है। इस मार्ग के बंद होने से उत्तराखंड बोर्ड के क्षेत्र के परीक्षार्थी को परेशानी हो रही है। उन्हें नदी को पार कर जाना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने जल्द से जल्द मार्ग खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

इधर जिला आपदा नियंत्रण अधिकारी मनोज पांडेय का कहना है कि मलबा हटाने के लिए लोनिवि ने जेसीबी भेजी है। जल्द ही मार्ग को सुचारु किया जाएगा। इधर चंपावत ब्लाक के सिप्टी क्षेत्र की निर्माणाधीन स्यूली-बुड़ाखेत ग्रामीण मोटर मार्ग का काम बीते एक माह से बंद है। ग्राम प्रधान रुद्र सिंह महर और सामाजिक कार्यकर्ता बसंत सिंह तड़ागी सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र चालू करने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें