चंपावत। अंडर-10 फुटबॉल प्रतियोगिता में एबीसी अल्मामतार स्कूल चैपियन बना। मंगलवार को हुए खिताबी मुकाबले में उसने माउंट कार्मल को तीन गोल से हराया। मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन सुनील शाह ने विजेता, उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया।
गोरलचौड़ मैदान में हुए फाइनल में एबीसी की टीम ने आक्रामक फुटबॉल खेली और तीन गोल दागे। हर्षित महर ने दो और सिद्धांत तड़ागी ने एक गोल किया। पराजित माउंट कार्मल की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। वहीं अंडर-14 प्रतियोगिता में विद्या मंदिर ने सनसाइन को एक गोल से हराया।
ललित पुजारी ने विजयी गोल दागा। दूसरे मैच में माउंट कार्मल ने एंजिल्स एकेडमी को चार गोल से हराया। आशीष ने दो, राहुल, युवराज ने एक-एक गोल किया। गौरव, संदीप, मुर्शीद, अनिकेत, विकास चौधरी, रोहित रेफरी, लाइनमैन थे। इस दौरान विजय वर्मा, नरेश जोशी, अमित वर्मा, दीवान सिंह ढेक, प्रकाश कार्की, हिमांशु जोशी, सुंदर तड़ागी आदि थे।