टनकपुर (चंपावत)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर उड़ान- शोषण से स्वतंत्रता अभियान के तहत लाला चंबाराम विवेकानंद विद्यामंदिर में शुक्रवार को साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। अधिकार मित्र अजय गुरूरानी, सोनी सिंह, सोनी जहां, रीता कन्नौजिया, प्रियंका पचौली ने बालक-बालिकाओं को उड़ान के बीच कई प्रकार से शोषण का शिकार हो जाने, सड़क सुरक्षा, बाल श्रम, बाल विवाह और यूसीसी उत्तराखंड की विधिक जानकारी दी। बाल विवाह अधिनियम 2006, बाल श्रम अपराध, अनिवार्य शिक्षा अधिनियम के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्य केवी जोशी बच्चों से जानकारियों का लाभ उठाने और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत का आभार जताया। संवाद