रीठा साहिब (चंपावत)। पीएमश्री जीआईसी चौड़ामेहता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर अधिकार मित्रों ने स्कूली बच्चों को कानूनी जानकारी दी। अधिकार मित्र रुद्र सिंह और हयात राम ने बच्चों को यातायात नियमों के साथ ही बाल अधिनियमों का जानकारी दी। प्रधानाचार्य राखी ने कहा कि अधिकार मित्रों की ओर से दी गई जानकारी बच्चों के लिए भविष्य में कारगर साबित होगी। संवाद