चंपावत। पुलिस ने आगामी त्योहारों के क्षेत्र की विभिन्न दुकानों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की जांच की। उन्होंने व्यापारियों की कैमरों को सुचारू रूप से कार्यशील रखने, कैमरों की रिकॉर्डिंग नियमित रूप से जांचने को कहा। इसके साथ ही सुरक्षा गार्ड रखने व रिकार्डिंग का डेटा बैकअप सुरक्षित के निर्देश दिए। सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया कि क्षेत्र में आगामी त्योहारों के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र के सभी दुकानों की जांच की जा रही है। पुलिस बल की ओर से सुरक्षा बनाए रखने के लिए बाजार में लगातार गश्त की जा रही है। किसी भी प्रकार की घटना आपात स्थिति होने पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच में मददगार साबित होते हैं। संवाद
-