फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: गणतंत्र दिवस के दिन पांच साल का बच्चा लापता...दूसरे दिन मिला, CCTV खंगालती रही पुलिस; ऐसे ढूंढा

Mon, 27 Jan 2025 04:50 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

गणतंत्र दिवस के दिन सुबह एक पांच वर्षीय बालक अचानक लापता हो गया। सूचना पर पुलिस रातभर उसकी तलाश में जुटी रही। सोमवार सुबह पीलीभीत चुंगी पर घूमते हुए बालक मिला। पुलिस टीम बालक को लेकर मनिहारगोठ पुलिस चौकी पहुंची। परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टनकपुर में गणतंत्र दिवस के दिन सुबह एक पांच वर्षीय बालक अचानक लापता हो गया। सूचना पर पुलिस रातभर उसकी तलाश में जुटी रही। सोमवार सुबह पीलीभीत चुंगी पर घूमते हुए बालक मिला। पुलिस टीम बालक को लेकर मनिहारगोठ पुलिस चौकी पहुंची। परिजनों को सूचना दे दी है।

 

एसआई पूरन सिंह तोमर ने बताया कि बरेली के थाना हाफिजंग, कासियान धर्मपुरा निवासी वृद्ध करन सिंह अपने साथ बरेली से अपने पुत्र धर्म सिंह के पांच वर्ष के पुत्र धन सिंह को लेकर रेलवे स्टेशन के पास मैदान में बनी झोपड़ी में रह रहा था। इस बीच गणतंत्र दिवस की सुबह करीब 9 बजे बालक धन सिंह कहीं चला गया। रात नौ बजे तक भी जब वह नहीं लौटा तो करन सिंह ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की टीमें रात भर उसकी तलाश में सीसीटीवी कैमरे चेक करने में जुटी रही। इस बीच सोमवार सुबह करीब 10 बजे बालक के पीलीभीत चुंगी के पास मिला। एसआई ने बताया कि बालक के परिजनों को बरेली सूचना दे दी है, जांच में पता चला कि वृद्ध करन सिंह अपने पोते को बरेली से जबरन टनकपुर ले आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें