फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: छीनीगोठ में शुभंकर मौली का ग्रामीणों ने किया स्वागत

Sun, 26 Jan 2025 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। प्रदेश में हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार के क्रम में शनिवार को शुभंकर मौली ग्रामीण क्षेत्र छीनीगोठ पहुंचा। खेल समन्वयक कल्पना आर्य और रचित वल्दिया की अगुवाई में स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने मौली का भव्य स्वागत किया। 28 जनवरी से 14 फरवरी तक विभिन्न प्रतियोगिताएं हो रही हैं इनमें काली नदी में राफ्टिंग डेमो खेल हो रहा है। छीनीगोठ स्कूल ग्राउंड में शुभंकर के साथ ग्रामीणों और बच्चों ने फोटो और सेल्फी खिंचवाई । बच्चों ने खेलेगा इंडिया जीतेगा इंडिया,संकल्प से शिखर तक ध्येय वाक्य उच्चारित कर मार्च पास्ट किया। इस बीच मतदाता दिवस भी मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक दिग्भूषण गोस्वामी, हीरा गिरी, अवनीश कुमार, नितिन भारती, सुजल, विवेक, पीएलवी इजहार अली, अर्जुन सिंह, सोनी सिंह, रीता कन्नौजिया, शमशाद बानू, सोनी जहां, पल्लव जोशी, उमेश भट्ट, रचित वल्दिया, ओम प्रकाश,नंदन कुमार,रेखा देवी,पुष्पा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें