फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल विकास मंत्री करेंगी गोलज्यू ग्रीष्मोत्सव का शुभारंभ

Fri, 05 May 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
गोल्‍ज्यू महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक में उपस्थित लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नगरपालिका की ओर से गोल्ज्यू ग्रीष्मोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दस मई से शुरू होने वाले पांच दिनी महोत्सव का शुभारंभ जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या करेंगी। 

महोत्सव को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को आयोजन समिति की बैठक हुई। इसमें बताया गया कि महोत्सव के शुभारंभ मौके पर सांसद भगत सिंह कोश्यारी और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक भी मौजूद रहेंगे। उद्घाटन से पहले जीजीआईसी से गोरलचौड मैदान तक भव्य झांकियां निकाली जाएंगी। महोत्सव को लेकर पूरे नगर को दुल्हन की तरह सजाने का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा गोरलचौड़ मैदान में भी मेले के लिए दुकानों, मौत का कुआं, झूले, चरखे लगने शुरू हो गए हैं। हरकरघा विभाग की ओर से हस्तशिल्प प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी ने बताया कि महोत्सव की विभिन्न व्यवस्थाओं के संचालन के लिए समितियों का गठन किया जाएगा। बैठक में व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपक तड़ागी लारा, सचिव नवल जोशी, कोषाध्यक्ष मुकेश गिरि, पंडित हरीश पांडेय, पंडित बसंत पांडेय, पूर्व शासकीय अधिवक्ता अमरनाथ वर्मा, डा.बीसी जोशी, डा.डीडी जोशी, श्याम नारायण पांडेय, देवी लाल वर्मा, राजेंद्र गहतोड़ी, सुनील पुनेठा, यशवंत बोहरा, प्रदीप बोहरा, शंकर पांडेय, कैलाश अधिकारी, मनोज तड़ागी, भगवत शरण राय, विकास साह, राम दत्त जोशी, सूरज प्रहरी, बसंत तड़ागी आदि मौजूद रहे।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें