फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने 116.26 करोड़ रुपये का शिलांयास व लोकार्पण किया

विज्ञापन
चंपावत महोत्सव की स्मारिका का विमोचन करते सीएम, विधायक, डीएम, एडीएम और नगर पारलिकध्यक्ष। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि चंपावत में सवा दो करोड़ रुपये की लागत से बड़ी क्षमता का पार्किंग स्थल बनेगा। गोलरचौड़ मैदान में चंपावत महोत्सव में हुई सभा में उन्होंने कहा कि जिले के विकास को हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही इनका नतीजा भी नजर आएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रावत ने कुल 116.26 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। 51 किमी लंबे सूखीढांग-डांडा-मीडार (एसडीएम) मार्ग के डामरीकरण को भी उन्होंने मंजूरी दी। इससे पूर्व सीएम रावत ने चंपावत महोत्सव का शुभारंभ किया। बाद में महोत्सव की स्मारिका का विमोचन किया गया। कहा कि चंपावत महोत्सव से जिले के पर्यटन, संस्कृति व बहुआयामी विकास में मदद मिलेगी। इसमें चंपावत विधानसभा क्षेत्र में 20.12 करोड़ व लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में 44.08 करोड़ के शिलान्यास और चंपावत क्षेत्र में 11.10 करोड़ व लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में 40.93 करोड़ रुपये के लोकार्पण शामिल हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र पांडेय व वीबू कृष्णा के संचालन में हुए कार्यक्रम में चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी, लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने विचार रखे। सीएम ने कई स्टॉलों का भी निरीक्षण किया। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय, एडीएम टीएस मर्तोलिया, एसपी लोकेश्वर सिंह, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने सीएम का स्वागत किया।
विज्ञापन

ये लोग मौजूद थे:
जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, उपाध्यक्ष एलएम कुंवर, राज्य सहकारिता परिषद उपाध्यक्ष हयात सिंह माहरा, चेयरमैन विजय वर्मा, लोहाघाट के अध्यक्ष गोविंद वर्मा, पिथौरागढ़ के चेयरमैन राजेंद्र सिंह रावत, ब्लाक प्रमुख रेखा देवी, विनीता फर्त्याल, नेहा ढेक व सुमनलता, पूर्व विधायक केसी पुनेठा, शिवराज कठायत, भाजपा जिला महामंत्री श्याम ढेक, शंकर दत्त पांडेय, श्याम नारायण पांडेय, बहादुर फर्त्याल, गोविंद सामंत, सुभाष बगौली, कृष्णा जोशी, सुंदर बोहरा, मोहन सिंह अधिकारी आदि।
बेटी बचाओ अभियान में उम्दा काम को मिलेगा पुरस्कार
चंपावत। मुख्यमंत्री बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के चंपावत में चल रहे अभियान से खासे खुश नजर आए। उन्होंने लिंगानुपात में सुधार (औसतन 1000 में 974 बालिकाएं) के चलते कार्यक्रम संचालन करने वाली टीम को पुरस्कृत करने का एलान किया। सीएम रावत ने कुछ बेटियों को भी सम्मानित किया। उन्होंने इसके लिए डीपीओ पीएस बृजवाल और सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी की पीठ थपथपाई।

चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में 116.26 करोड़ रुपये के शिलान्यास व लोकार्पण करते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्?- फोटो : CHAMPAWAT

चंपावत महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें