फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत जिले को सीएम ने दी कृषि विश्वविद्यालय की सौगात

Fri, 24 Oct 2025 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर के शारदा घाट में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। स्रोत: 
विज्ञापन
चंपावत। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले में कृषि विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा की है। उन्होंने शारदा घाट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि कृषि विश्वविद्यालय बनने से यहां पर कृषि और उद्यान के क्षेत्र में काम होंगे। चंपावत जिला कृषि और उद्यान के क्षेत्र समृद्धि है। कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में काम तेजी से आगे बढ़े, इसके लिए विश्वविद्यालय की आवश्यकता महसूस होती है। सीएम ने कहा कि इसके लिए पिछले दिनों उनकी जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के कुलपति से भी वार्ता हुई है। चंपावत जिले में कृषि विश्वविद्यालय खुलने से पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल जिले के युवाओं को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें