फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मुख्यमंत्री धामी 30 को आएंगे दुबचौड़ा और लधौली

Mon, 28 Aug 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर बैठक करते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। क्षेत्र के विधायक और सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 अगस्त को बिरगुल क्षेत्र के दुबचौड़ा लधौली में आ रहे हैं। वह यहां रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर रूपरेखा तय की। रामलीला मंच दूबचौड़ा में 30 अगस्त को रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी पत्नी गीता धामी पहुंचेंगी।
विज्ञापन

भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया ने कार्यक्रम की तैयारी बैठक ली। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, कार्यक्रम संयोजक मुकेश महराना, मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिनवाल, मनोज तड़ागी, महेश पंगरिया, हरीश मिश्रा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, बीडीसी राकेश बिष्ट, प्रधान भुवन जोशी, चतुर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें