फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मुख्यमंत्री धामी ने टनकपुर अस्पताल को दी आधुनिक फेकोइमल्सीफिकेशन की सौगात

Sat, 14 Mar 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर के उप जिला अस्पताल में एसीएलएस एम्बुलेंस को  हरी झंडी दिखाते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धाम
विज्ञापन
टनकपु र(चंपावत)। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उप जिला अस्पताल में मरीजों का हालचाल जाना और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कार्डियोवस्कुलर लाइफ सपोर्ट (एसीएलएस) एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई और आधुनिक फेकोइमल्सीफिकेशन मशीन का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन

शनिवार सायं को मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल पहुंचकर आपातकालीन कक्ष का भ्रमण किया। इस दौरान मरीजों और उनके परिजनों से आत्मीय संवाद कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, उपचार व्यवस्था के संबंध में फीडबैक भी प्राप्त किया। इस अत्याधुनिक एंबुलेंस से क्षेत्र के मरीजों को आपातकालीन परिस्थितियों में अधिक उन्नत और त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सकेगी। गंभीर मरीजों को अस्पताल तक सुरक्षित और शीघ्र पहुंचाने में बड़ी सहायता मिलेगी।
सीएम ने अस्पताल में आधुनिक फेकोइमल्सीफिकेशन मशीन का भी लोकार्पण किया। इस अत्याधुनिक मशीन से अब मोतियाबिंद सहित विभिन्न नेत्र रोगों का उपचार आधुनिक तकनीक के माध्यम से स्थानीय स्तर पर ही संभव हो सकेगा। सभी नेत्र रोगियों को लाभ मिलेगा। एसीएलएस एंबुलेंस को बहल पेपर मिल्स लिमिटेड काशीपुर ने सीएसआर मद के तहत उपलब्ध कराया है। सीएम ने नई डायलिसिस मशीन का भी निरीक्षण कर उसकी कार्यप्रणाली के संबंध में चिकित्सकों से विस्तृत जानकारी ली। सीएम ने चिकित्सा अधिकारियों को प्रत्येक मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, त्वरित उपचार और संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिपं अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, मुकेश कलखुड़िया, डीएम मनीष कुमार, एसपी रेखा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें