फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रथ से उतर राजा को सम्मान देते हैं चमू देवता

Sun, 25 Mar 2018 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
गुमदेश के गुमकोट में स्थित माँ महामाया का भव्य मंदिर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गुमदेश के ऐतिहासिक चैतोला मेले में लंबे समय से चली आ रही परंपराओं का आज भी निर्वहन किया जाता है। अब भी गुमाधुरी राजा को सम्मान देने और उनके आदेशों का पालन करने के लिए चमू देवता अपने रथ से उतरते हैं।
विज्ञापन


पंडित शंकर दत्त पांडेय, पंडित हरीश कलौनी, जोगा सिंह धौनी बताते हैं कि चमू देवता का दरबार चमदेवल के उत्तर पूर्व दिशा के ठीक सामने गुमकोट स्थान पर था। जहां वर्तमान में मां महामाया का मंदिर है। यहां पहले गुमाधुरी राजा का राज्य था। राजा का ऊंची पहाड़ी में अपना किला था। राजा के गुरु गोलदार थे, जो उन्हें राजनीतिक सलाह दिया करते थे। कहा जाता है कि राजा के साम्राज्य में अमन-चैन था और प्रजा भी खुश थी। किले के पास एक नौला था, जो इसके ध्वस्त होने के साथ ही भूमिगत हो गया।

राजा-रानी के बीच चमू देवता की आस्था के प्रति मतभेद होने से राजा का सिंहासन डोल उठा। कहा जाता है कि चैतोला मेले में जब चमू देवता की रथ यात्रा किले के ठीक सामने चौपता और नेवलटुकरा गांवों के बीच से होकर गुजर रही थी, उस वक्त राजा ने रानी से कहा कि मैं अच्छा लग रहा हूं या रथ में सवार चमू देवता? रानी ने जवाब दिया-रथ में बैठे चमू देवता। यह सुनते ही राजा ने अपने सैनिकों को चमू देवता को रथ से उतारने का आदेश दिया।
विज्ञापन


राजा के आदेश का पालन कर चमू देवता रथ से उतर तो गए, लेकिन उन्होंने राजा को श्राप दिया कि जिस राजसत्ता व किले का तुम्हें घमंड है वह छह माह के भीतर ध्वस्त हो जाएगा। चमू देवता के श्राप से गुमाधुरी राजा की सत्ता गुम हो गई। और इस स्थान का नाम गुमकोट पड़ गया। तभी से यह क्षेत्र गुमदेश के नाम से प्रचलित हो गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें