फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उगते सूर्य की पूजा से संपन्न हुआ पूर्वांचल का महा छठ व्रत

विज्ञापन
टनकपुर के शारदा स्नानघाट में उगते सूर्य की पूजा करती छठ व्रतधारी महिलाएं। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर /लोहाघाट/ । उगते सूर्य की पूजा-अर्चना के साथ पूर्वांचल का महा छठ पर्व शनिवार को खत्म हो गया। 36 घंटे से निर्जला व्रतधारी महिलाओं ने शारदा स्नानघाट पर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और पूजा-अर्चना कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में विधि-विधान से छठी मइया और भगवान सूर्य से संतान, पति और परिवार की खुशियां मांगीं। इस दौरान व्रतधारियों और घाट पर मौजूद लोगों ने कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन करते हुए पूजन किया। पूर्वांचल क्लब के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक पूजा कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष ठाकुर देवेंद्र सिंह, सचिव मनोज गुप्ता, ठाकुर सुमित सिंह, डीएन सिंह, माधवी देवी, हौंसला सिंह समेत काफी संख्या में पूर्वांचल के लोगों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

लोहाघाट में पूर्वांचल के लोगों की छठ पूजा धूमधाम संपन्न हुई। महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मन्नत मांगी। शनिवार सुबह तड़के पूर्वांचल के लोग ऋषेश्वर महादेव मंदिर के पास लोहावती नदी में पहुंचे। महिलाओं ने विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार में सुख, शांति, समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मंजू देवी, गीता देवी, किरन देवी, लाल बहादुर, फागूलाल चौरसिया, ब्रज किशोर चौरसिया, नरेश, जय प्रकाश शर्मा आदि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें