फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल सीमा पर अवैध पार्किंग एंव अनावश्यक पारगमन पर पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन
बनबसा में पुलिस बेतरतीब पार्क किए वाहन हटाते हुए। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। भारत-नेपाल सीमा पर केनाल मैदान में अवैध वाहन पार्किंग, तस्करी की आशंका और कैसिनो में लोगों के जाने की शिकायत पर पुलिस ने सीमा पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई वाहन स्वामियों के एमवी एक्ट में चालान किए। पुलिस ने बताया कि कैसिनो में जाने वालों की सूची बनाई जा रही है।
विज्ञापन

केनाल कॉलोनी मैदान के आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों ने पुलिस से केनाल ग्राउंड में बेतरतीब वाहन पार्क करने, वहां गंदगी फैलाने, नेपाल में कैसिनो खेलकर आते समय नशे की हालत में शांतिभंग करने की शिकायत की थी। इस पर थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने केनाल मैदान पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को क्रेन से हटाया। इससे वाहन स्वामियों की चिंता बढ़ गई।
वाहन स्वामियों एवं वाहन चालकों पर एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही नेपाल आने-जाने वालों से पूछताछ कर उनके सामान चेक किए। इस दौरान शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई हेमंत कठैत, यातायात उपनिरीक्षक आनंद राम, नवीन चंद्र, जगबीर सिंह, संजय शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें