फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चौड़ाढेक सुंई शिव मंदिर सड़क को मिली वित्तीय स्वीकृति

Thu, 22 Feb 2024 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट में इस बदहाल चौड़ाढेक सुंइ ​शिव मंदिर सड़क मार्ग में हॉट मिक्स की मिली स्वीकृति। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड की चौड़ा ढेक सुंई शिवमंदिर बदहाल सड़क मार्ग की जल्द दशा सुधरेगी। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के प्रयास रंग लाए। शासन ने पांच किमी सड़क को हॉटमिक्स से पक्का करने की स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान भुवन चौबे ने बताया कि चौड़ा ढेक सुंई शिव मंदिर सड़क के हॉट मिक्स के लिए प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चार करोड़ छह लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिली है। सड़क सुधारीकरण होने से डुंगरी, सातखाल, रौंजा, पारकूडा, सुपकुडा, शिव मंदिर दर्शन, हल्द्वानी आवाजाही करने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा। वित्तीय स्वीकृति मिलने पर केशव चौबे, राजेश चौबे, नवीन चौबे, किशोर पुजारी, दीपक, अंकित, कैलाश चौबे, मान पुजारी, मनोज चौबे, नवीन चौबे ने खुशी जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें