फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौमेल इलेवन ने बलांई एकादश को आठ विकेट से हराया

विज्ञापन
लोहाघाट पीजी कॉलेज खेल मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शॉट लगाता खिलाड़ी। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पीजी कॉलेज खेल मैदान में स्वामी विवेकानंद क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। प्रतियोगिता के पांचवें मुकाबले में चौमेल इलेवन ने बलांई एकादश को आठ विकेट से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

बुधवार को चौमेल और बलांई के बीच हुए मुकाबले का शुभारंभ लोहाघाट नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। बलांई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 85 रन बनाए। सचिन ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए चौमेल की टीम ने 10 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर आसानी से जीत दर्ज की। विजेता टीम के अजय ने 41 रन बनाए। अजय को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अंपायरिंग भैरव राय, निखिल राय, स्कोरिंग नीरज राय ने की। आयोजन समिति के गौरव कापड़ी, रोहित राय, अमित ढेक ने मुख्य अतिथि सहित सभी का स्वागत किया। आयोजन में अजय गिरी, प्रकाश गिरी, ललित राय, हर्षित राय आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें