फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों ने लगाई आधा हेक्टेयर वन क्षेत्र में आग

विज्ञापन
कालीकुमाऊं रेंज अंतर्गत वन पंचायत कालाकोट के छडखोला में लगी आग में जले पेड़ पौधे। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। काली कुमाऊं वन क्षेत्र अंतर्गत वन पंचायत कालाकोट के छड़खोला के जंगल में अराजक तत्वों ने लगा दी। आग की चपेट में आने से आधा हेक्टेयर क्षेत्रफल में जंगल जल गया। वन कर्मियों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जंगल से लगे कई मकान आग की चपेट में आने से बाल बाल बच गए।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम को कुछ अराजक तत्वों ने वन पंचायत कालाकोट के छड़खोला के जंगल में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से काफी वन संपदा जल गई। सूचना मिलते ही रेंजर हेम चंद्र गहतोड़ी के निर्देशन में वन वीट अधिकारी गिरीश चंद्र जोशी, दिवान सिंह और ग्रामीण जंगल में पहुंच गए। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। रेंजर गहतोड़ी ने बताया कि आग आग की चपेट में आने से करीब आधा हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। अराजकतत्वों की तलाश की जा रही है, उनकी खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुवाल के ढेर में लगी आग
बनबसा (चंपावत)। पचपकरिया गांव में एक व्यक्ति के पुवाल के ढेर में आग लग गई। मौके में पहुंची अग्निशमन विभाग ने टीम ने आग पर काबू पा लिया।
शनिवार दिन में करीब एक बजे पचपकरिया निवासी पंकज मुरारी के घर के पास रखे पुवाल के ढेर में अचानक आग लग गई। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया। टीम में एफएसओ वंशनारायण यादव, एलएफएम कश्मीर सिंह, चालक राजू कुमार, अमरदीप राणा, उमेश राणा, अजित सिंह शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें