लोहाघाट में पाटन पुल से गलचौड़ा के बीच अराजकतत्वों में ने इस प्रकार उखाड़ कर फेंके गए लोनिवि की
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट मोटर मार्ग पर पाटन पुल से गलचौड़ा के बीच लोनिवि की ओर से सड़क सुरक्षा के लिए लगाए गए कई डेलीनेटर (रेडियम स्टीकर खंभे) गायब हो गए है। लोगों ने लोनिवि से अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
स्थानीय आरडी चौथिया, भगवत प्रसाद पांडेय, बाला दत्त, सुरेश चंद्र और मदन कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दौरे को देखते हुए लोनिवि ने सुरक्षा की दृष्टि से पाटन पुल से गलचौडा मोटर मार्ग पर सड़क सुरक्षा के लिए डेलीनेटर लगाए थे। लोगों ने बताया कि अराजक तत्वों ने कई स्थानों पर रेडियम स्टीकर लगे खंभे उखाड़कर झाड़ियों में फेंके दिए हैं।
इसके अलावा आइटीबीपी आवासीय गेट के पास के पत्थरों के बने पैरापिट भी तोड़ दिए गए हैँ। अन्य तीन पैरापिट तोड़ने का भी प्रयास किया गया है। लोगों ने लोनिवि से अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर लोनिवि के सहायक अभियंता राजेंद्र गिरि का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। अराजक तत्वों का पता लगाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद