चंपावत। जिला अस्पताल में फिजिशियन कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ लगने से मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। बुधवार को जिला अस्पताल में एक फिजिशियन के अवकाश पर जाने से दूरदराज से आए मरीजों को परेशानी हुई। फिजिशियन डॉ. अजय कुमार ने बताया कि फिजिशियन, बाल विशेषज्ञ और ईएनटी विशेषज्ञ के नहीं होने से उनके पास काफी संख्या में मरीज इलाज कराने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज सबसे अधिक मरीज उनके पास उपचार के लिए आए। इसमें खांसी, जुकाम, बुखार, उल्टी-दस्त, पीलिया, टायफायड और दिल के मरीज पहुंचे। पीएमएस डॉ. पीएस खोलिया ने बताया कि फिजिशियन के एक दिनी अवकाश और ईएनटी के स्वास्थ्य खराब होने मरीजों को परेशानी हो रही है। संवाद