फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: लोहाघाट नगर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

Wed, 17 Dec 2025 10:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में बढ़ती जाम की समस्या और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस एक्शन में आ गई है। यातायात व्यवस्था को पटरी में लाने के लिए एसपी ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। एसपी अजय गणपति ने बताया कि नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु, सुगम एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जयंती भवन तिराहा से मीना बाजार तक 18 दिसंबर से चौपहिया वाहनों के लिए वन-वे व्यवस्था लागू की जा रही है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पिछले माह पालिका सभागार में नगर के लोगों के साथ बैठक में प्राप्त सुझावों के आधार पर और स्वयं कस्बे का भ्रमण कर यातायात स्थिति का जायजा लेने के बाद यह निर्णय लिया गया। बताया कि वन-वे व्यवस्था में जयंती भवन तिराहा से मीना बाजार तक समस्त चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, हथरंगिया तिराहा, एसडीएम तिराहा एवं मीना बाजार की ओर से आने वाले चार पहिया वाहन वाया जयंती भवन तिराहा होकर प्रस्थान करेंगे।
मीना बाजार से जयंती भवन तिराहा के मध्य सड़क किनारे चारपहिया वाहन पार्किंग प्रतिबंधित रहेगा। दोपहिया वाहनों पर वन-वे व्यवस्था लागू नहीं होगी। यह व्यवस्था सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक लागू रहेगी। स्कूल समय में पूर्व की तरह खेतीखान चौराहे से जयंती भवन तिराहा तक वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी। एसपी ने बताया कि यह व्यवस्था दो चरणों में लागू की जाएगी। प्रथम चरण 18 से 31 दिसंबर तक (14 दिन) ट्रायल के रूप में चलेगा। इस दौरान जनता को जागरूक किया जाएगा। द्वितीय चरण एक जनवरी से लोगों के साथ बैठक कर प्राप्त सुझावों और आपत्तियों के आधार पर स्थायी रूप से लागू करने का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें