फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने तौल कांटे बदलकर डिजिटल कांटा स्थापित करें: एसडीएम

Tue, 10 Oct 2017 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत गैस गोदाम में सिलेंडरों के वजन की जांच करवाती एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घरेलू सिलेंडरों में कम गैस और ओवर रेट होने की शिकायत पर एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा ने आज गैस गोदाम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोदाम में भरे हुए 52 घरेलू सिलेंडरों एवं व्यावसायिक सिलेंडरों का वजन कराया। घरेलू सिलेंडरों में 29.700 से 30 किलो गैस मय सिलेंडर तथा व्यावसायिक सिलेंडरों में 38.5 किलो गैस पाई गई। 
विज्ञापन


मानकों के अनुसार घरेलू सिलेंडर में 29.700 तथा व्यावसायिक सिलेंडर में 38 किलोग्राम गैस होनी चाहिए। औचक निरीक्षण में गैस सिलेंडर तौल कांटा पुराना होने पर एसडीएम ने डिजिटल कांटा मंगाकर गैस सिलेंडरों की तौल की। उन्होंने पुराने तौल कांटे को तत्काल बदलने और इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल कांटा स्थापित करने, घरेलू गैस सिलेंडरों का बैक लॉग पूरा करने एवं डिमांड के अनुसार सिलेंडरों की मांग करने के निर्देश गैस गोदाम प्रभारी को दिए।

गैस गोदाम प्रभारी प्रदीप कार्की ने बताया कि सेना, एसएसबी, आईटीबीपी तथा नवोदय विद्यालय की प्रतिमाह गैस की खपत अधिक है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 681 रुपये तथा व्यावसायिक की कीमत 1250 रुपये है। कहा कि ओवर रेट की शिकायत निराधार है।
विज्ञापन


एसडीएम ने घरेलू गैस प्राप्त कर रहे कई उपभोक्ताओं से सिलेंडर प्राप्त करने के लिए गैस गोदाम द्वारा मांगी गई धनराशि के संबंध में स्थल पर ही जानकारी चाही, जिस पर उपभोक्ताओं ने सिलेंडर के लिए 681 रुपये की धनराशि भुगतान करने की बात कही। निरीक्षण में गैस सिलेंडरों की तौल और भुगतान की जा रही धनराशि निर्धारित रेट के अनुसार सही पाई गई।
विज्ञापन


वहां तहसीलदार गोविंद प्रसाद, कानूनगो हरीश जोशी, राजस्व निरीक्षक हरीश चंद्र जोशी, राजस्व उप निरीक्षक सुंदर सिंह नेगी, शंकर लाल वर्मा आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें