फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदना म्यारा पहाड़ आये

Sat, 15 Oct 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
बाराकोट के लडीधुरा महोत्सव में मयूर नृत्य की शानदार प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाराकोट में लड़ीधूरा महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। हल्द्वानी और अल्मोड़ा से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक शानदार कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।  सांस्कृतिक समिति अल्मोड़ा के कलाकारों की ओर से प्रस्तुत मयूर नृत्य दर्शकों ने बेहद सराहा। 
विज्ञापन


ज्येष्ठ उप प्रमुख रूपा गोस्वामी की अध्यक्षता और जगदीश अधिकारी के संचालन में मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल ने सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। अल्मोड़ा से दल नायक प्रकाश बिष्ट के नेतृत्व में आये संस्कार सांस्कृतिक समिति के कलाकारों ने ईश वंदना के साथ अपने कार्यक्रमों की शुरुआत की। 
कलाकारों के गढ़वाली, कुमांऊनी, नेपाली, राजस्थानी गीतों की प्रस्तुतियों पर दर्शक अपने स्थानों पर झूमने लगे। आंचल लोक सांस्कृतिक उत्थान समिति हल्द्वानी के दलनायक मोहन पांडेय की टीम ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम दिखा कर वाहवाही बटोरी। 
विज्ञापन


सांस्कृतिक संध्या में गायिका प्रियंका राजन की ओर से प्रस्तुत ‘चंदना म्यारा पहाड़ आये’, प्रदीप कुमार ने ‘!लाली ओ लाली हौसिया’ तथा टीम ने राजस्थानी नृत्य, वृंदावन की होली की मनमोहक प्रस्तुति दी। महोत्सव में लगातार पंजाब, हरियाणा और जम्मू की टीमों के कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस मौके पर महोत्सव समिति के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी, राजू अधिकारी, बाबा आदित्य दास, लोकमान सिंह, प्रदीप ढेक, रितेश वर्मा, मंजू बाला, प्रकाश सिंह अधिकारी, नीरज अधिकारी, निर्मल नाथ, नंदाबल्लभ बगौली, दुर्गेश जोशी, मनोज वर्मा, मुकेश वर्मा, महेश अधिकारी, गिरीश अधिकारी, कृष्णा अधिकारी आदि कमेटी के समस्त सदस्य  मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें