फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: राज्य स्तरीय कराटे में चंपावत के खिलाड़ियों ने झटके 15 पदक

Sun, 11 May 2025 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में पदक प्राप्त चंपावत जिले के ​खिलाड़ी। स्र
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। देहरादून में आयोजित 22वीं राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में चंपावत जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों ने 11 स्वर्ण सहित कुल 15 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

कराटे कोच दीपक सिंह अधिकारी ने बताया कि खिलाड़ियों ने विशेष रूप से काता इवेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने 11 स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक हासिल किए। अभिषेक कुंवर, अनामिका व वत्सला जोशी ने काता में गोल्ड, टीम काता बालक वर्ग में अभिषेक, आरुष, अभिजीत ने गोल्ड, टीम काता बालिका वर्ग में भावना, अनामिका, वत्सला ने गोल्ड, कुमिते में यश राणा व दीपांश ने गोल्ड, आरुष खर्कवाल ने रजत पदक, साची मुरारी, भावना अधिकारी व अभिजीत बिष्ट ने कांस्य पदक हासिल किया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, जिला क्रीड़ी अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, मोहन सिंह राणा, नितिन ढेक, सतीश पांडेय, राजू गड़कोटी सहित अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता जताते हुए उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें