फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के लिए सड़क में उतरे ग्रामीण

Thu, 11 Jun 2015 10:38 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/ चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
आठ साल पूर्व मंजूर हुई सड़क का निर्माण कार्य शुरू न होने से नाराज भंडारबोरा के ग्रामीण जनप्रतिनिधियों के साथ सड़क पर उतर आए। बृहस्पतिवार को सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य बसंत पुनेठा और गोविंद सामंत के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि आठ साल पूर्व शासन ने 10 किमी लंबाई की बसौटी-रौकुंवर मोटर मार्ग को मंजूरी प्रदान की गई थी, लेकिन दो किमी सड़क कटने के बाद आगे को निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।

सड़क न होने के कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क न होने से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी है। जिस कारण ग्रामीण पलायन कर अन्यत्र विस्थापित होने को विवश हैं। डीएम को दिए ज्ञापन में शीघ्र मंजूर सड़क का निर्माण शुरू न किए जाने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने और डीएम को ज्ञापन देने वालों में लक्ष्मण सिंह महर, दीपक सिंह, रूप सिंह, चंचल सिंह, विजय सिंह, शंकर सिंह, रमेश सिंह, प्रहलाद सिंह आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें