फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण में चंपावत पालिका ने अपनी स्थिति में सुधार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 में चंपावत नगरपालिका ने अपनी स्थिति में सुधार किया है। नगरपालिका ने अपनी रैंकिंग सुधारते हुए प्रदेश में 24 वां तथा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। टनकपुर नगर पालिका 31वें, बनबसा नगर पंचायत 38 वें और लोहाघाट नगर पंचायत 39वें स्थान पर रही है।
विज्ञापन

मालूम हो कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में प्रदेश में चंपावत 55वें स्थान पर था। लोहाघाट नगर पंचायत प्रदेश में दूसरे तो जिले में पहले पायदान पर था। इस वर्ष लोहाघाट नगर पंचायत की रैंकिंग काफी गिर गई। इस बार यह नगर पंचायत प्रदेश में 39वें स्थान पर और जिले में चौथे स्थान पर आ गई है।
नगर पालिका चंपावत ने इस बार प्रदेश में 24वां तो जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। टनकपुर नगर पालिका ने भी गत वर्ष की अपेक्षा बेहतर प्रदर्शन किया है। नगर पालिका चंपावत के चेयरमैन विजय वर्मा ने कहा है कि जन सहयोग से सफाई की स्थिति में सुधार आया है। आगे भी वह नगर की जनता के सहयोग से स्थिति को और भी बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें